डिप्टी कलेक्टर हटाए गए… CM से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन द्वारा एक डिप्टी कलेक्टर को हटाया गया है।
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल से हुई शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। कलेक्टर कार्यालय कोरिया द्वारा डिप्टी कलेक्टर को पद से हटाने संबंधी आदेश जारी किया गया है।
Read More :-
11 डॉक्टर बर्खास्त… राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीन चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्तhttps://t.co/Sh87CvhN5k
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 31, 2023
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में जनपद पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप की मुख्यमंत्री से शिकायत हुई थी।
भाजपा, कांग्रेस व गोडवाना पार्टियों ने सीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। वहीं सीईओ को हटाने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था। इस शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया है।
कलेक्टर कार्यालय कोरिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विनय कुमार कश्यप (डिप्टी कलेक्टर) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को प्रशासनिक दृष्टि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर कार्यालय कोरिया में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।
उनके स्थान पर मनोज सिंह जगत, विकास विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत सोनहत को प्रशासनिक दृष्टि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के पद पर कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?https://t.co/tGJXHmvFPW
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 30, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |