एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। जल्दी उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Employees DA Hike) की जा सकती हैं।
एक तरफ जहां मोदी सरकार द्वारा कर्मचारियों को निश्चित पेंशन योजना की सौगात दी गई है। वहीं अब जुलाई महीने में होने वाली बढ़ोतरी के साथ ही उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाया जा सकता है।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 50%
वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 50% है। जिससे बढ़ाकर 53% किया जा सकता है।
इसके लिए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.57 प्रतिशत की वृद्धि मानी जा रही है। महंगाई भत्ते को तीन फीसद से बढ़ाया जाएगा।
कर्मचारियों को एरियर राशि का भी भुगतान
DA की वृद्धि होने से कर्मचारियों को 3000 से लेकर 18000 रुपए तक के वेतन लाभ की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही से जुलाई महीने से लागू किया जाएगा। जिसके कारण कर्मचारियों को उनके बकाए महीने के एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
रोके गए 18 महीने के लिए एरियर को देने से इनकार
इससे पहले मोदी सरकार द्वारा कर्मचारियों के कोरोना काल में रोके गए 18 महीने के लिए एरियर को देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग करते हुए इसकी राह देख रहे हैं।
मार्च 2024 में महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था
इससे पहले मार्च 2024 में महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था। इसे 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया था महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई थी। जिसके साथ यह बढ़कर 50% हुए थे।
इतना ही नहीं कुछ समय के बाद कई बातों में भी बढ़ोतरी की गई थी। अब सितंबर महीने में जुलाई के लिए होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।