बीजापुर में इंजीनियर का अपहरण, नक्सली वारदात की आशंका !
बीजापुर @ खबर बस्तर। छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर का अपहरण होने की खबर है। नक्सलियों द्वारा इंजीनियर को अगवा किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसी काम के सिलसिले में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का इंजीनियर साइट का अवलोकन करने गया हुआ था। इसी दौरान उसके अपहरण की खबर आ रही है।
अपहृत इंजीनियर का नाम अशोक पवार बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इंजीनियर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बीजापुर जिले के ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है।
इंजीनियर के अपहरण के बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग की भी खबर है। हालांकि, अभी इस पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
- यह एक Breaking News है … विस्तृत खबर जल्द ही अपडेट की जाएगी।