बोलते-बोलते बहक गए मंत्री कवासी लखमा, BJP नेताओं के लिए किया अपशब्द का प्रयोग, वीडियो हुआ वायरल
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लखमा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
इस बार उन्होंने बीजेपी नेताओं पर वार करते हुए हल्बी में अभद्र भाषा का प्रयोग कर डाला। उनका यह वीडियो अब वायरल हो चला है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के अंतागढ़ में आदिवासी नायकों की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। यहां उनके पहुंचते ही क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Read More :-
सुहागरात में पत्नी ने कर दिया कांड, CRPF जवान का काट दिया ये अंग ! दो दिन पहले ही कोर्ट में की थी शादीhttps://t.co/RDD95WeQBg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
मूर्ति का आवरण करने के बाद मंत्री कवासी लखमा मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पहले तो उन्होंने आदिवासी नायकों के बारे में बात की फिर अचानक वह बीजेपी पर हमलावर हो गए।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए कवासी लखमा भाजपा नेताओं के गौठान निरीक्षण और गौठानों में मवेशी ढूंढने पर तंज कस रहे थे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई।
बात ही बात में उन्होंने बीजेपी नेताओं के लिए हल्बी में अभद्र और अपशब्द का प्रयोग कर डाला, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।
यहां देखिए वीडियो
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |