22 जुलाई को इस देश का पूर्ण बजट पेश होना है। बजट में कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों को इस बजट से काफी उम्मीद है।
लंबे समय से कर्मचारी न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जाने के डिमांड को माना जा सकता है।
इस बार बजट से कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जा सकता है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए नए वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर सकती है।
नए वेतन आयोग के गठन की घोषणा
फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी तय करता है। बेसिक सैलरी के आधार पर भत्ता तय किए जाते हैं। बेसिक सैलरी और भत्ते को मिलाकर जो पैसा होता है, वह कर्मचारियों की सैलरी होती है।
संभावित बेसिक वेतन 26000 रूपए
भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी के आधार पर देखी जाती है। 2016 में इसे बढ़ाया गया था।
जिसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक वेतन 6000 रूपए से बढ़कर 18000 रुपए किए गए थे।वहीं संभावित बेसिक वेतन 26000 रूपए हो सकते हैं।
बेसिक सैलरी में न्यूनतम 8000 रुपए का इजाफा
न्यूनतम बेसिक सैलरी वर्तमान में 18000 रुपए है, जिसे बढ़ाकर 26000 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है। बेसिक सैलरी में न्यूनतम 8000 रुपए का इजाफा हो सकता है।
साथ ही फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से बढ़कर 3.68 गुना होंगे। केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के ऐलान से उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
DA में भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
वेतन में 8000 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके साथ उनके महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस आदि बढ़ जाएंगे और उसके साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50% की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। जुलाई महीने के बाद DA में भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।