लॉकडाउन: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की बात, खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेकर दिए ये निर्देश
के. शंकर @ सुकमा। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल एवं सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू से वीडियो मीटिंग के जरिये बात कर लॉकडाउन के दौरान जिले के हालात का जायजा लिया।
बता दें कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बस्तर संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात की तथा उनका हाल जाना। इस ऑनलाइन बैठक में खाद्यमंत्री से बात करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार खाद्यान्न वितरण की जानकारी दी। वहीं मौजूदा परिस्थितियों में उपजी कुछ परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
Read More:
आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने से किया इंकार, मेडिकल कालेज प्रबंधन ने 19 डॉक्टरों को थमाया नोटिस https://t.co/fRlueNpEGJ
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 17, 2020
आज खाद्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार अप्रेल, मई के बाद जून माह का भी चावल गरीबों को मुफ्त में दिया जाएगा।
चर्चा के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। घरों में भी बार-बार हाथ धोएँ और सेनिटाइज़ करें। कृषि कार्यों के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु मंत्री ने अनुरोध किया।
Read More:
कोरोना इफेक्ट: इस जिले में अंडा-मछली, मटन-चिकन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध… कलेक्टर ने जारी किया आदेश https://t.co/8BiawKajco
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 13, 2020
बता दें कि लॉकडाउन के बावजूद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत लगातार सक्रिय हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये लगातार लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। जिलों की वस्तु स्थिति का जायजा भी वे लेते रहते हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भी उन्होंने प्रदेश की जनता को यह अहसास दिलाने की कोशिश की है कि इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |