Holiday Benefit : इन कर्मचारियों को मिलेगा लंबे अवकाश का लाभ, 6 महीने की छुट्टी सहित भत्ते में बढ़ोतरी, सीएम का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Holiday Benefit : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिस पर अब मुख्यमंत्री ने लंबे अवकाश की घोषणा की है। इतना ही नहीं उनके भत्ते में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश गृह रक्षकों और नागरिक सुरक्षा के 62वें राज्य स्तरीय राइजिंग कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि होम गार्ड को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश के बाहर गृह रक्षक के दैनिक भत्ते को 60 से बढ़कर 500 रूपए तक करने का निर्णय लिया गया है।

Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश भर में खोले जाएंगे 85 केंद्रीय विद्यालय, इतने नवोदय विद्यालय को भी मंजूरी, बढ़ेगा रोजगार

700 रिक्त पदों को भरने की तैयारी 

इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाएगा। बता दे की मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा बल को सुरक्षित करने के लिए सरकार 700 रिक्त पदों को भरने वाली है। साथ ही एसडीआरएफ के मुख्यालय के निर्माण और संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए धन आवंटित किया जाएगा।

महिला कर्मचारियों को 180 दिन के मातृत्व अवकाश का लाभ

हिमाचल प्रदेश के अन्य सरकारी महिला कर्मचारियों को 180 दिन के मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जाता है। इस दौरान महिला कर्मचारियों को उनके वेतन के कुछ प्रतिशत का भी भुगतान किया जाता है।

दैनिक भत्ते में बढ़ोत्तरी 

अब महिला कर्मचारी को इस सुविधा का लाभ देने के बाद महिला होम गार्ड को भी 180 दिन के अवकाश की सुविधा उपलब्ध होगी। लगातार 6 महीने के लिए या फिर टुकड़ों में लिया जा सकता है। इतना ही नहीं गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते भी वर्तमान में 60 रुपए हैं। जिसे बढ़ाकर 500 रूपए करने का ऐलान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।आगामी बजट में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं।

दरअसल 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश होना है। इसके बाद हर राज्य अपने बजट को पेश करेगी।जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए प्रावधान किया जा सकते हैं। इसका सीधा सीधा लाभ गृह रक्षकों और महिला गृह रक्षक कर्मचारियों को मिलेगा।

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment