IPS ब्रेकिंग : पुलिस अफसरों का तबादला, रायपुर के आईजी बदले गए… DIG का भी ट्रांसफर, देखिए ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य शासन ने शनिवार को कई आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों का प्रभार बदला गया है।
छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वे दुर्ग के साथ-साथ रायपुर रेंज की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
रायपुर के आईजी ओपी पाल को पुलिस मुख्यालय में एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी का आईजी बनाया गया है।
राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को राजनांदगांव रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
केएल ध्रुव, उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान पुलिस मुख्यालय रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ जिला धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद का नक्सल विरोधी ऑपरेशन का पर्यवेक्षक बनाया गया है।