राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर…. संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रस्तावित नवीन जिलों में इन अफसरों की पोस्टिंग की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है, जिसमें संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है।
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर….
● वीरेन्द्र लकड़ा ( अवर सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर ) को संयुक्त कलेक्टर, प्रस्तावित नवीन जिला- सक्ती बनाया गया है।
● दिव्या अग्रवाल ( संयुक्त कलेक्टर, जिला जांजगीर चांपा ) को संयुक्त कलेक्टर, प्रस्तावित नवीन जिला- सक्ती में पदस्थ किया गया है।
● अभिलाषा पैकरा ( संयुक्त कलेक्टर, जिला रायगढ ) को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर बनाया गया है।
● पंकज डाहिरे ( संयुक्त कलेक्टर, जिला बिलासपुर ) को संयुक्त कलेक्टर, प्रस्तावित नवीन जिला- सक्ती में पदस्थ किया गया है।
● चमार सिंह पैकरा ( डिप्टी कलेक्टर, जिला सरगुजा ) को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर बनाया गया है।
● प्रवीण कुमार भगत ( डिप्टी कलेक्टर, जिला सरगुजा ) को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर में पदस्थ किया गया है।
● रजनी भगत ( डिप्टी कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा ) को डिप्टी कलेक्टर, प्रस्तावित नवीन जिला- सक्ती बनाया गया है।
● मूलचंद चोपड़ा ( डिप्टी कलेक्टर जिला जांजगीर कोरिया ) को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर में पदस्थ किया गया है।
● प्रीतेश सिंह राजपूत ( डिप्टी कलेक्टर जिला जांजगीर कोरिया ) को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर में पदस्थ किया गया है।