पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल हुआ 1 लाख का इनामी माओवादी… घायल अवस्था में मौके से हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने करवाया इलाज
दंतेवाड़ा खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी घायल हुआ है। इसे घायल अवस्था में पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया नक्सली एक लाख का इनामी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस की ज्वाइंट टीम के साथ नक्सलियो की मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली घायल हुआ है। मुठभेड़ के बाद घायल नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Read More:
शराब दुकान में बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने बरसाई लाठी, फिर हुआ ये… https://t.co/BneS9222aZ
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) May 5, 2020
घायल नक्सली का नाम बामन मुचाकी है। उसके पैर में गोली लगी है। बताया गया है कि बामन मुचाकी हुर्रेपाल जनमिलिशिया कमांडर है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित है। मौके से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार करवाया है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल नक्सली बामन मुचाकी पिता बामन मड़कम साल 2012 से स्थाई वारंटी है। कटेकल्याण के सूरनार का निवासी बामन मुचाकी 2005 से नक्सली संगठन में जुड़कर हुर्रेपाल एरिया में सक्रिय था।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….