सहायक ग्रेड 3 की भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी… यहाँ देखिए पूरी लिस्ट
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। “विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’’ बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा सहायक ग्रेड 03 के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु चयन समिति के द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
समिति द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों की समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है, जिसमें सत्यापन पश्चात दावा आपत्ति हेतु अंतिम पात्र/अपात्र एवं अंनतिम मेरिट सूची 21 जून 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था।
सहायक ग्रेड 03 के पद के लिए अभ्यर्थियों से कुल 06 अभ्यावेदन प्राप्त हुआ है। चयन समिति द्वारा दावा आपत्तियों का निराकरण किये जाने के उपरांत अंतिम पात्र/अपात्र एवं अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की गई है।
विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.dantewada.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।