सुरक्षा बल के कैम्प पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 4 जवान घायल
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के कैम्प पर हमला कर दिया है। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में 4 जवान जख्मी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा CAF कैम्प के ऊपर नक्सलियों ने फायरिंग की है। बीती रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने कैम्प को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की।
इस घटना में 4 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से जख्मी 2 जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो जवानों का बीजापुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा कैम्प के ऊपर फायरिंग करने के साथ ही बीजीएल भी दागे गए हैं। नक्सली हमले के बाद जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |