दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के अरनपुर इलाके से अगवा किए गए 3 लोगों को शनिवार की देर शाम नक्सलियों ने सकुशल रिहा कर दिया है। करीब 28 घंटे बाद ये सभी लोग माओवादियों की चंगुल से छूटे हैं।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस बात की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए PMGSY के इंजीनियर सहित सभी 3 लोग सकुशल हैं। इनको मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर अरनपुर के ककाड़ी इलाके में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने गए PMGSY के इंजीनियर अरुण मरावी, मनरेगा के तकनीकी सहायक मोहन बघेल व कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।
नक्सलियों द्वारा तीनों अगवा लोगों को अरनपुर इलाके में रखे जाने की खबर थी। घटना के बाद से इनका कोई पता नहीं चल रहा था। शनिवार की शाम सभी 3 लोगों को नक्सलियों द्वारा रिहा किए जाने की खबर आने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….