घासी और जया को नई जिम्म्मेदारी, भाजपा में फेरबदल… किसान और महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी बनी
पंकज दाउद @ बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा गुरूवार को की गई। पालिका के पूर्व अध्यक्ष घासीराम नाग बीजापुर को जहां किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वहीं जया चिड़ेम भोपालपटनम को महिला मोर्चा की कमान सौंप दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने गुरूवार को कार्यकारिणी की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आयतू माड़वी कोमपल्ली, उगेन्द्र वासम भोपालपटनम एवं सुकमन कश्यप बेंगलूर होंगे जबकि महामंत्री लक्ष्मीनाथ पाण्डे बीजापुर एवं शंकर माड़ची आवाल्ली को बनाया गया है। मंत्री संतोष पटेल नैमेड़, राममूर्ति ककेम आवापल्ली एवं धनेश्वरी बाकड़े मांझीगुड़ा मनोनित किए गए हैं।
ऋषिराज सिंह ठाकुर जैतालूर कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में लखमू कुड़ियम केतुलनार, मासा गोटा रानी बोदली, लच्छू हेमला गंगालूर, सन्यासी केजी संकनपल्ली, नागेश गुरला भोपालपटनम तलाण्डी बुचैया बरदेली, श्याम कुहरामी जांगला, लक्ष्मण समरथ बण्डलापाल, कन्तैया पोंदी एरमनार, नारायण गोरला एवं महेश कुमार गोटा फरसेगढ़ शामिल हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |