‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव का नया गाना वायरल, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा ये सॉन्ग
न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ ये गाना तो आपको याद ही होगा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो ने यह गाना गाया था और देखते ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। पिछले महीने ये गाना इतना वायरल हुआ कि बड़े बड़े स्टार्स तक इस गाने को गुनगुनाने लगे और इस पर रील्स भी बनने लगे।
इस एक गाने की बदौलत बस्तर से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सहदेव को शोहरत भी खूब मिली। अब वे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सहदेव का गाया एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है।
अपने नए वीडियो में सहदेव ने ‘बेला चाओ बेला चाओ’ गाना गाते दिख रहे हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, ये गाना नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ का टाइटल ट्रैक है जिसे सहदेव ने अपने स्टाइल में गाया है।
⇓ ये VIDEO देखा क्या…
https://youtu.be/nkRg6DWn-Rc
सहदेव का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यू मिल चुके हैं और हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।