28 नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मिली अनुमति, सरकार ने जारी किया आदेश… यहां देखें केन्द्रों की सूची
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की है।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए इन 28 नए धान खरीदी केन्द्रों में भी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
शासन द्वारा सभी धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए धान खरीदी केन्द्रों की सूची निम्नानुसार है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विगत 1 नवंबर से धान खरीदी की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इस बार धान खरीदी के लिए कुल 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे। वहीं अब 28 नए केन्द्रों को खोलने की अनुमति दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, साल 2022-23 में एक लाख 29 हजार नए किसानों के एक लाख 9 हजार हेक्टेयर रकबे का नवीन पंजीयन किया गया है। वहीं तकरीबन 25 लाख किसानों ने इस बार धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया है।