रिटायर्ड पोस्टमैन की हत्या कर ससुराल में छिपा था आरोपी… पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक रिटायर्ड पोस्टमैन को मौत के घाट उतारने के बाद अपने ससुराल में छिपा हुआ था।
यह पूरा मामला पखनाचुआ बाबूपारा की है। यहां रहने वाले एक रिटायर्ड पोस्टमैन का शव खेत के मेड के पास मिला था। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कुआकोंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
Read More:
टैफिक सिग्नल तोड़ने पर MLA के घर पहुंचा ई-चालान, खुद फाइन भरने पहुंचे विधायक…जानिए क्या कहा! https://t.co/goI00IfDCk
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 4, 2021
मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से एक संदेही नंदलाल करटाम फरार है। पुलिस ने इस मामले में जांच आगे बढ़ाई और आरोपी के कटेकल्याण के कुचेपाल स्थित ससुराल में होने की जानकारी निकलकर सामने आई। इसके बाद पुलिस की टीम ने ससुराल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 02 जनवरी की शाम आरोपी नंदलाल करटाम अपने खेत में मेड बना रहा था। तभी मृतक श्याम सुन्दर ठाकुर वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच जमीन को लेकर वाद—विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी नंदलाल ने रापा से श्याम सुन्दर के सिर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More:
जमीन नापने वाले ही नप गए… फर्जी जाति मामले में पटवारी की सेवा समाप्त, SDM ने की कार्रवाई https://t.co/EY6vRCu6Fh
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 3, 2021
घटना के बाद आरोपी अपने ससुराल कटेकल्याण कुचेपाल भाग गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को ससुराल धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया रापा बरामद कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…