प्रमोशन ब्रेकिंग : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, जारी हुआ आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ 4 कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बता दें कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सहायक अधीक्षक राजस्व के पद पर पदस्थ कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। उक्त सभी कर्मचारी मूल रूप से सहायक वर्ग 2 के पद पर बिलासपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न राजस्व कार्यालयों में पदस्थ थे।
आयुक्त बिलासपुर संभाग द्वारा डीपीसी में लिये गये निर्णय के बाद सभी कर्मचारियों को प्रमोशन के पश्चात् पदस्थापना आदेश भी जारी किये गये हैं।
इनको मिली पदोन्नति
बिलासपुर संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों के नाम निम्नानुसार है।
• गोपालराव पिम्पलापुरे को कलेक्टर कार्यालय सक्ती में पदस्थ किया गया है।
• दिनेशचन्द्र कोसले को अकलतरा से कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।
• लक्ष्मीनारायण यादव को डभरा से कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है।
• संजय कुमार मिश्रा को कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चाम्पा में पदस्थ किया गया है।