अवकाश की घोषणा: मार्च में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल!
रायपुर @ खबर बस्तर। स्कूलों में छुट्टी को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। मार्च के महीने में भी कई दिनों तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।
दरअसल, इसी महीने में होली, गुड़ी पड़वा और रामनवमी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। वहीं रविवार को भी स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।
बोर्ड परीक्षाएं भी इसी महीने
मार्च के महीने में बोर्ड परीक्षाएं भी होंगी। जिसके चलते भी शिक्षा विभाग द्वारा आमतौर पर स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाती है। हालांकि, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
मार्च महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट…
5 मार्च: रविवार की छुट्टी
7 मार्च: होलिका दहन
8 मार्च: होली की छुट्टी
12 मार्च: रविवार की छुट्टी
19 मार्च : रविवार की छुट्टी
22 मार्च: गुड़र पड़वा उगादी
26 मार्च: रविवार की छुट्टी
30 मार्च : रामनवमी का अवकाश