नक्सलियों से लड़ते हुए जवानों ने दी कुर्बानी, व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान : CM भूपेश बघेल
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल हमले में शहीद जवानों को दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वंय दंतेवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने जवानों के पार्थिव देह का कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ. बघेल ने इस मौके पर कहा कि नक्सल हमले में जवानों ने वीरता का परिचय दिया। जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए माओवादियों का सामना किया, लेकिन एंबुश में फंसने की वजह से 10 जवान बलिदान हो गए।
मुख्यमंत्री ने माओवादियों की इस करतूत पर कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ लड़ाई अंतिम पड़ाव पर है। पिछले 4 सालों में नक्सलियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ा है।
पहले नक्सलियों द्वारा पुलिस कैम्पों पर हमला किया जाता था। वहीं अब परिस्थितियां बदली है और जवान नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच कर माओवादियों को खदेड़ रहे हैं। इसी वजह से नक्सली बौखलाहट में हैं।
दंतेवाड़ा नक्सली हमले का Video आया सामने, खौफनाक मंजर देख हो जाएंगे हैरान ! pic.twitter.com/476OIHzOYT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 26, 2023
सीएम डॉ. बघेल ने कहा कि डीआरजी के 10 जवानों ने अपना बलिदान दिया है, जो व्यर्थ नहीं जाएगा। इसकी कीमत माओवादियों को चुकानी होगी।
इस घटना से हमारे मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि हमारे जवान उनका डटकर सामना करेंगे और इसका बदला लेंगे।
Read More :-
दंतेवाड़ा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में 10 जवान शहीद, नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ायाhttps://t.co/8dnhBJnwLl
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |