छत्तीसगढ़ का सपूत मणिपुर में शहीद… 48 घंटे से लापता थे, रविवार को मिला लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव का शव
रायपुर @ खबर बस्तर। भारतीय सेना में पदस्थ छत्तीसगढ़ के सपूत की शहादत हो गई है। मणिपुर में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय शहीद हो गए हैं।
गोरखा राइफल्स मणिपुर की 107 बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में रेलवे स्टेशन निर्माण स्थल पर एक बड़े भूस्खलन के बाद लापता हो गए थे। रविवार को उनका शव बरामद कर लिया गया है।
बता दें कि मणिपुर के नोने जिला अंतर्गत जिरिबम रेलवे लाइन और स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। बोडो उग्रवादियों की वजह से यह प्रदेश का सबसे रिमोट और संवेदनशील एरिया में है।
इसलिए निर्माण कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की कंपनी 107 को तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव टीम के कमांडर हैं और बीते तीन वर्षों से वहां पदस्थ हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब साढ़े 12.30 बजे यहां पर भूस्खलन हुआ और इसके बाद से ही कपिलदेव पाण्डेय लापता थे। लगातार यहां रेस्क्यू चल रहा था। रविवार को कपिलदेव पाण्डेय का शव बरामद किया गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल नेहरू नगर निवासी कपिल देव पांडेय इंफाल में लैंडस्लाइड की चपेट में आने के बाद 48 घंटे से लापता थे। लगातार बारिश सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रही थी।
हादसे से पहले मां से हुई थी बात
शहीद के शव को अब उनके गृह ग्राम पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। कपिल देव पाण्डेय 63/1, नेहरू नगर पूर्व भिलाई के रहने वाले थे। जिस समय यह हादसा हुआ। उसके कुछ देर पहले तक वे भिलाई में अपनी मां से फोन पर बात कर रहे थे।