कांग्रेस नेता के बेटे ने पत्नी के सामने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत… खुदकुशी का कारण अज्ञात, मौके से पिस्टल बरामद
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की है। फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता माधवेंद्र सिंह के एकलौते बेटे अर्जुनेंद्र सिंह (30) ने रविवार देर रात करीब 12 बजे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Read More:
कोरोना पॉजिटिव जवान ने संजीवनी एक्सप्रेस की महिला स्टॉफ से की बदसलूकी, PPE किट भी फाड़ डाली…आरोपी जवान के खिलाफ FIR दर्ज https://t.co/sblBvIu1DK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 25, 2020
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है।
Read More:
बस्तर के इस जिले में 27 जुलाई से रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन… सभी दुकानें व साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, मटन-चिकन की बिक्री पर भी प्रतिबंध… जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ! https://t.co/A1R3mb36qK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 25, 2020
बता दें कि मृत युवक के पिता माधवेंद्र सिंह दरिमा सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। अर्जुनेंद्र सिंह की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अर्जुनेन्द्र सिंह ने अपने कमरे में पत्नी के पत्नी के सामने ही अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
Read More:
CAF कैम्प में नक्सलियों ने किया हमला, ड्यूटी में तैनात एक जवान शहीद https://t.co/4rqfGhSKRG
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 27, 2020
इस मामले में एसपी टीआर कोशिमा का कहना है कि फिलहाल फॉरेंसिक व पुलिस की टीम द्वारा घटना की जांच की जा रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच कर रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…