कांकेर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, SSB का जवान घायल… विस्फोट के बाद माओवादियों ने की फायरिंग
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसकी चपेट में आने से SSB का एक जवान घायल हो गया है। जख्मी जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा इलाके की यह पूरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, कोसरुंडा कैंप से शुक्रवार को जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान एसएसबी 33वीं बटालियन के जवान जीपी सुरेंद्र का पैर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED पर पड़ गया। बारूदी विस्फोट की चपेट में आने से जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से करीब 15 से 20 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसके बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग गए। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है।
इधर, IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए जवान को साथी जवानों द्वारा अंतागढ़ के अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |