कलेक्टर बंगले में तैनात गार्ड ने की आत्महत्या, पंखे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नगर सैनिक के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक धमतरी के कलेक्टर बंगले में तैनात था।
होमगार्ड के जवान द्वारा आत्महत्या क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, धमतरी के रुद्री गांव के सिंचाई कालोनी में रहने वाले होमगार्ड वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31 वर्ष) का शव घर में फांसी पर लटका मिला।
Read More :-
IAS Interview questions: ऐसा क्या है जो पुरुष एक बार करता है और महिला बार-बार करती है ?https://t.co/LZJMFKJ0RN
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 31, 2023
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारा।
बताया जा रहा है कि नगर सैनिक वासुदेव सिन्हा मूलत: मगरलोड के ग्राम बोरसी का निवासी था। कलेक्टर बंगले में उसकी तैनाती थी। घर में पत्नी काजल समेत दो पुत्री है।
रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा कौन सा फल है जिसे उल्टा करने पर लड़की का नाम आता है… 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/0IT0RjaoJc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |