दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सल सहयोगी की निशानदेही पर जिलेटिन, डेटोनेटर और अन्य सामान भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जनमिलिशिया सदस्य सुखराम मडकामी, पिता देवा बीते 3 साल से नक्सलियों के लिए काम कर रहा है। पूछताछ में इस बात को उसने कबूला है। वह नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने, पुलिस की रेकी करने, गांव वालों को नक्सली मीटिंग में बुलाने जैसे कामों में नक्सलियों की मदद करता था।
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सोमवार को डीआरजी व कटेकल्याण थाने से जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच चिकपाल स्कूल के पास फोर्स को देखकर भाग रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जवानों ने उससे पूछताछ की तो वह जनमिलिशिया सदस्य निकला। उसने बताया कि कि वह बीते तीन सालों से नक्सलियों के लिए काम कर रहा है।
इन वारदातों में रहा शामिल
एसपी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पकड़ा गया नक्सल सहयोगी 2 अक्टूबर 2017 को नक्सलियों के साथ मिलकर मुनगा पहाड़ी में बम लगाने और फोर्स पर फायरिंग करने में शामिल था। इस फायरिंग में एक जवान घायल हुआ था।
गिरफ्तार जनमिलिशिया सदस्य की निशानदेही पर जंगल से 3 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 नग जिलेटिन रॉड, वायर, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |