कलेक्टर बंगले में युवक ने लगाई फांसी… पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप !
रायपुर @ खबर बस्तर। कलेक्टर बंगले में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बंगले के पीछे एक पेड़ पर शव लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह जब नगर सैनिक गश्त पर निकले तो उन्हें युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में रोजाना की तरह गुरुवार सुबह नगर सैनिक ड्यूटी पर तैनात थे। सुरक्षा और अन्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर सैनिक कलेक्टर बंगले के पीछे पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
बंगले के पीछे अज्ञात युवक का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ था। नगर सैनिकों ने इसकी सूचना मुख्य सुरक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दी। कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया।
मृतक की शिनाख्त नहीं
आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्तगी का प्रयास किया गया, पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की शिनाख्ती के लिए उसकी फोटो जिले के सभी थानों में सर्कुलेट की है। पुलिस का कहना है कि एक बार पहचान हो जाए तो मौत का कारण भी पता चलेगा।
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
जिले में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्टर बंगला परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आशंका जताई जा रही है कि पीछे सुनसान इलाके से रात में युवक कलेक्टर बंगले के परिसर में बाउंड्रीवाल कूदकर आया होगा और फिर पेड़ से फांसी लगा ली होगी।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |