IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: दो जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, ASP-DSP का भी तबादला, देखिए ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन द्वारा आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में दो जिलों के एसपी बदले गए हैं।
गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को जारी ट्रांसफर लिस्ट में दो पुलिस अधीक्षकों के साथ ही एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
- नारायणपुर एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर संबद्ध कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर भेजा गया है।
- बालोद एसपी सदानंद कुमार को नारायणपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- गोवर्धन राम ठाकुर सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई को बालोद जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
- आदित्य पाण्डे उप सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) कैम्प बासागुड़ा बीजापुर भेजा गया है।
- राजेश शर्मा उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को 9वीं वाहिनी छसबल दंतेवाड़ा का सहायक सेनानी बनाया गया है।
- अकीक खोकर उप पुलिस अधीक्षक एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर को 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर का सहायक सेनानी बनाकर भेजा गया है।
- अनूप लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर का सहायक सेनानी बनाया गया है।
- अजय लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर भेजा गया है।
देखिए दबादला आदेश…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |