मिंगाचल नदी में नाव पलटी, पिकनिक मनाने गई 2 लड़कियों की डूबने से मौत
पंकज दाऊद @ बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में 2 लड़कियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने गई सहेलियां मिंगाचल नदी में नौकायन कर रही थीं तभी नाव पलट गई।
नैमेड थाना क्षेत्र के जैवारम में बुधवार की दोपहर मिंगाचल नदी में नाव पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। शवों को बाहर निकाल लिया गया है। नाविक और अन्य लड़कियां सुरक्षित है।
बताया गया है कि ये युवतियां नदी पार कर जैवारम आ रहीं थीं। तभी ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
Read More:
जमीन नापने वाले ही नप गए… फर्जी जाति मामले में पटवारी की सेवा समाप्त, SDM ने की कार्रवाई https://t.co/EY6vRCu6Fh
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 3, 2021
बताया गया है कि 20 युवक युवतियां पिकनिक मनाने मिंगाचल तट पर गए हुए थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…