दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 15 साल से संगठन में भी कार्यरत
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल आपरेशन में गुरूवार को एक और अहम कामयाबी मिली है। यहां एक हार्डकोर महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाली महिला नक्सली बदरी उर्फ देवे निवासी थाना दोरनापाल पिछले 15 वर्ष से नक्सल संगठन में कार्यरत थी। शासन की पुनर्वास नीति और सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में भेदभाव से भी बदरी तंग आ चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, महिला नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन मेडिकल टीम की कमांडर (ACM RANK) है। उस पर शासन द्वारा 2,00,000/- (दो लाख) ईनाम घोषित था। कोबरा 208 वाहिनी एवं जिला बल के संयुक्त प्रयासों से उक्त मिली सफलता।