केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, अमित शाह भी कर चुके हैं दर्शन, शक्तिपीठ में PM मोदी और तीनों सेनाओं के नाम की जलती है ज्योत
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। चुनावी साल में राजनीतिक दलों के नेताओं का बस्तर प्रवास लगातार हो रहा है। बीते दो दिनों से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बस्तर में डेरा डाले हुए हैं।
गुरूवार को उन्होंने जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।
शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दंतेश्वरी मंदिर में माता का आशीष लेने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा- ”दिन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी माता के दर्शन से हुई। माँ की कृपा हम सब पर बनी रहे।”
दिन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी माता के दर्शन से हुई। माँ की कृपा हम सब पर बनी रहे। pic.twitter.com/7K8kcbemoL
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 9, 2023
दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कलेक्ट्रेट में ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।
अमित शाह भी नवा चुके हैं शीश
बता दें कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर देश-विदेश में विख्यात है। माता के दर्शन को दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, जिनमें कई मशहूर सियासी हस्तियां भी शामिल हैं।
दंतेश्वरी मंदिर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इसके अलावा कई मुख्यमंत्री, मंत्री व अन्य रातनेता व आईएएस अफसर यहां शीश नवा चुके हैं।
माता के भक्तों में पीएम मोदी भी
हर साल शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान माता के दरबार में हजारों मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। पिछले साल चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत जल, थल और नभ सेना के नाम की जोत भी प्रज्ज्वलित की गई थी।
देश का 52वां शक्तिपीठ
वैसे तो देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का जिक्र है, लेकिन कुछ स्थानीय मान्यताएं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मौजूद दंतेश्वरी मंदिर को 52वां शक्तिपीठ होने का दावा करती है। इस ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण को लेकर कई कहानियां और किवदंतियां भी प्रसिद्ध हैं।
ऐसी मान्यता है कि यहां माता सती के दांत गिरे थे, इसी वजह से इस इलाके का नाम दंतेवाड़ा पड़ा। वहीं माता के स्वरूप को भी दंतेश्वरी माई के नाम से ही जाना जाता है।
Read More :-
इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी: राज्य सरकार ने मानदेय में की वृद्धि, वित्त विभाग ने दी सहमतिhttps://t.co/rBagE3Q5GW
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 27, 2023
देखिए VIDEO …
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |