महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा उपचुनाव में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर में दो पुराने प्रतिद्वंदी आमने-सामने हो गए हैं। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने वायरल हुए कथित ऑडियो को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। अब इस मसले को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने गागड़ा पर पलटवार किया है।
Read More : बाढ़ प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे थे विधायक, पर खुद फंस गए बाढ़ में ! पढ़िए ये खबर…
पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा का पूरा परिवार दंतेवाड़ा के साथ ही पूरे बस्तर संभाग में हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। यही कारण है की इस परिवार के साथ लोगों का लगाव हमेशा रहा है।
इस बात को सिवाय पूर्व वन मंत्री को छोड़ सभी मानते है। जिस ऑडियो को प्रस्तुत कर उन्होंने राजनीति करने का प्रयास किया है इससे उनकी कमज़ोर सोच व कमज़ोर मानसिकता उजागर होती है।
विक्रम मण्डावी ने कहा कि वास्तव में गागड़ा जी विधानसभा चुनाव 2018 में हुए अपनी हार को आज तक पचा नही पा रहे है और अब दंतेवाड़ा में छटपटा रहे हैं। इसलिए वे शहीद कर्मा जी के परिवार पर उलूलजुलूल आरोप लगा रहे हैं।
बीजापुर विधायक ने कहा कि पूर्व वन मंत्री सस्ती राजनीति कर रहे हैं और इस तरह की बयानबाज़ी कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। मण्डावी ने आरोप लगाते कहा कि भाजपा और उसके मंत्रियों ने लगातार 15 साल तक भ्रष्टाचार किया और अंतागढ उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या करवा दी, तब उन्हें लोकतंत्र की याद नही आई।
Read More : ‘आसमान से गिरे facebook में अटके’… ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’
भाजपा के नेताओं का सिर्फ़ एक ही काम बाक़ी है कि किसी भी तरह लोगों को गुमराह करो और लोगों के बीच में झूठ पे झूठ फैलाओ। लोगों को ठगो और किसी तरह अपना काम निकालो। लेकिन जनता भाजपा की कथनी और करनी को अच्छी तरह समझती है।
Read More : ओपी चौधरी का पलटवार, PCC चीफ मोहन मरकाम से पूछे 7 सवाल… दी इस बात की चुनौती !
बता दें कि पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हैं और बतौर स्टार प्रचारक प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने उपचुनाव के दौरान सामने आए कथित ऑडियो को लेकर कर्मा परिवार पर निशाना साधा था। इसे लेकर उनके प्रतिद्वंदी रहे और कांग्रेस के प्रचार में जुटे बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने पलटवार किया है।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….