बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा मोर्चा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर जड़ा ताला
बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को युवा मोर्चा द्वारा बीजापुर में जमकर प्रदर्शन किया गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमा झटकी भी हुई।
Read More :-
IAS Interview question: वह कौन राजा था जिसने अपनी ही मां से शादी की थी? 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/sh3xP3uztY
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 22, 2023
इससे पहले बेरोजगार भत्ता और स्थानीय भर्ती को लेकर युवा मोर्चा ने नए बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से मोर्चा के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे यहां पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया।
आक्रोशित युवाओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 36 घोषणाएं की थी। गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेसी नेताओं ने जनता से कई वादे किए, लेकिन सरकार बनने के बाद सब के सब धरे रह गए।
महेश गागड़ा ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक कमीशन और ठेकेदारी करने में लगे हुए हैं। इसलिए क्षेत्र का विकास नही हो पा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने भी युवाओं को संबोधित किया।
Read More :-
IAS Interview questions: ऐसी कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 लोग ही वापस आते हैं? दम है तो जवाब दो !https://t.co/G0bKVZVXvz
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 23, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |