Lunar Eclipse, Chandra Grahan, Chandra Grahan Rashifal, Holi Chandra Grahan : 25 मार्च को चंद्र ग्रहण के समय में होली मनाई जाएगी। दरअसल, चंद्र ग्रहण सुबह 10:00 से दोपहर 3:02 मिनट तक रहेगा।
हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
गोचर के हिसाब से मीन राशि में सूर्य राहु और चंद्रमा की युति होने वाली है। जिसके कारण चंद्र का ग्रहण होने वाले हैं। होली के दिन पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण को लेकर हालांकि दुविधा में ना रहे।
यह भी पढ़ें:
फाल्गुन पूर्णिमा पर ही होली मनाई जाती है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का दोष नहीं देखा जाएगा। हालांकि चार राशियों के लिए चंद्र ग्रहण बेहद शुभ होने वाला है।
चार राशियों के लिए होली का दिन काफी शुभ माना जाएगा जबकि अन्य राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
इन राशियों को मिलेगी विशेष कृपा
मेष राशि वाले के लिए होली पर पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण बेहद शुभ साबित होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।
मिथुन राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। उन्हें धन लाभ के योग हैं। पदोन्नति तरक्की मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान चंद्र ग्रहण के दिन उन्हें गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। नौकरी में कार्य स्थल में परिवर्तन हो सकता है। वृश्चिक राशि वाले को सुबह बजरंग बाण का पाठ करने पर लाभ मिलेगा।
मीन राशि के लिए भी यह ग्रहण ठीक-ठाक रहेगा।। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि उन्हें गुरु का बीज मंत्र करना है। साथ ही गाय को भोजन करना इनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान
वृषभ राशि के लिए होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। कार्य स्थल पर परेशानी हो सकती है। सेहत में असर देखा जा सकता है। ऐसे में किसी छोटी बच्ची को सुबह भोजन करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि वाले का मन परेशान रह सकता है। माता जी के स्वास्थ्य पर असर देखने को मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि को सेहत का ध्यान रखना होगा। सेहत पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। सूर्य के बीज मंत्र के जाप से लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:
कन्या राशि को ग्रहण के दिन आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण सेहत को खराब कर सकता है।
मानसिक अशांति बनी रहेगी। ऐसे में घायल गोवंश का उपचार करें और गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।
तुला राशि के लिए यह ग्रहण सही नहीं है। सेहत पर नकारात्मक असर देखा जाएगा। तनाव मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य स्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। गरीबों को भोजन करना सही रहेगा।
धनु राशि वाले के लिए यह ग्रहण सही नहीं है। गुरु के घर में विराजमान सूर्य परेशानी का कारण बनेंगे। ऐसे में धनु राशि के जातक को गाय को भोजन करना चाहिए। गुरु का बीज मंत्र का भी जाप करें।
यह भी पढ़ें:
मकर राशि के लिए मानहानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव मिल सकता है।
दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में सूर्य को जल अर्पित करें और चंद्रमा के बीच मंत्र से लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं साबित होने वाला है। गाड़ी धीरे चलाना सही रहेगा वरना दुर्घटना हो सकती है।
मित्र, रिश्तेदारों से बात करते समय पानी पर संयम रखना होगा अन्यथा मानहानि की संभावना है। गरीबों को जूते अथवा चप्पल दान करने से लाभ मिलेगा।
Disclaimer : आलेख सामान्य जानकारी और वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। हम (Khabar Bastar) इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अपने ज्योतिष आचार्य से संपर्क करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |