Rain Alert, Monsoon Update, IMD Weather Update, Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक के अलावा झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश दिल्ली एनसीआर और उत्तर के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
11 जुलाई को बिहार उत्तर प्रदेश के कहीं समय भारी बारिश किया गया है।
दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए
इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 36 न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। राज्य के 12 जिले में वर्तमान में बाढ़ की स्थिति है। जिसके कारण राहत अभियान तेजी से जारी है।
मानसून की सक्रियता
उत्तर प्रदेश में लगातार मानसून की सक्रियता से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।गुरुवार को बिहार में 115 से 204 मिली मीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है।
देवरिया संत कबीर नगर कुशीनगर सहित कई क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
15 जुलाई तक भारी बारिश
छत्तीसगढ़ में 14 जुलाई बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई तक अतिरिक्त बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक भारी बारिश रहेगी।
कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
जम्मू कश्मीर में 17 और उत्तरी हरियाणा और पंजाब में 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड और सिक्किम बिहार अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय में 15 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है।
उड़ीसा में 14 जुलाई तक की संभावना जताई गई है। दक्षिणी क्षेत्र की बात करें तो कर्नाटक में 14 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
14 जुलाई तक गुजरात और सौराष्ट्र सहित राजस्थान महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।