Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

सुकमा ब्रेकिंग: IED ब्लास्ट में 5 जवानों के घायल होने की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ सुरक्षा बल के 5 जवानों के घायल होने की खबर है। बताया गया है कि सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हुए है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।   जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग आपरेशन पर निकली थी। देर रात करीब 10 बजे वापसी के दौरान आईईडी की चपेट में आने…

Read More

5 ASP का ट्रांसफर: बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर समेत इन जिलों के बदले गए एडिशनल SP … यहां देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेेवा के 5 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी तबादला सूची में 5 जिलों के एडीशनल एसपी बदले गए हैं। इन अधिकारियों का हुआ तबादला… सचिन्द्र चौबे, उप सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग को अतिरि​क्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सुकमा बनाया गया है। कमलेश्वर प्रसाद चंदेल, अतिरिक्त पुलसि अधीक्षक मुंगेली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेडियो भिलाई की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज कुमार…

Read More

नक्सलियों ने भूपेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, मंत्री कवासी लखमा को लेकर कही ये बात ! के. शंकर @ सुकमा। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दक्षिण बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस कैम्प खोले जाने का विरोध किया है। वहीं सुरक्षा बल के जवानों पर ग्रामीणों से मारपीट करने का आरोप लगाते माओवादियों ने कहा कि भूपेश सरकार चुनाव से पहले किए गए वादों से मुकर गई है। केरलापाल एरिया कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ़ काँग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव से पहले पुलिस कैम्पों को हटाने व जेलों…

Read More

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, AK 47 बरामद… एनकाउंटर में जख्मी एक अन्य माओवादी गिरफ्तार के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिसा के मलकानगिरी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। जवानों ने मौके से नक्सली के शव के अलावा एक AK 47 बरामद किया है। मुठभेड़ में एक अन्य नक्सली घायल हुआ है। एनकाउंटर में सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बता दें कि सीमावर्ती मलकानगिरी के स्वाभिमान अंचल में शुक्रवार को नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।…

Read More

कोरोना मरीज ने AIIMS की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार की दोपहर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने AIIMS की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि, संक्रमित द्वारा खुदकुशी करने का कारण अभी अज्ञात है। मृतक का नाम जांजगीर-चांपा निवासी मुरलीधर साहू (49) बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे 22 नवंबर को AIIMS रायपुर में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति में सुधार होता गया और ऑक्सीजन भी हटा दी गई। Read…

Read More

केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सुकमा में ली अहम बैठक, नक्सल ऑपरेशन का लिया जायजा के. शुंकर @ सुकमा। केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार गुरूवार को एक दिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नक्सली ऑपरेशन के सम्बंध में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस में सीआरपीएफ एवं कोबरा के आला अधिकारी व छग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बस्तर आईजी पी सुंदरराज और सुकमा एसपी केएल ध्रुव मौजूद रहे। बैठक में नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल ऑपरेशन में तेजी लाने के साथ प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने सुकमा…

Read More

NIA का स्थायी वारंटी नक्सली एनकाउण्टर में ढेर, पहले पुलिस को चकमा दे चुका था पंकज दाऊद @ बीजापुर। एनआईए का स्थायी वारंटी नक्सली एवं जनमिलिशिया कमाण्डर संतोष पोड़ियाम (25) गुरूवार की तड़के करीब चार बजे कुटरू थाने से चार किमी दूर मिंगाचल नदी के किनारे दरभा के जंगल में फोर्स के साथ हुए एनकाउण्टर में मारा गया। मारा गया नक्सली दो माह पहले भैरमगढ़ वन भैंसा अभयारण्य के रेंजर रथराम पटेल एवं कुटरू के एएसआई कोरसा नागैया की हत्या में शामिल था। उस पर एक लाख रूपए का इनाम था। इस घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की…

Read More

रेंजर व ASI की हत्या में शामिल 1 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरूवार की सुबह कुटरू इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली जन मिलिशिया कमांडर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरभा के जंगलों मे गुरूवार तड़के हुई मुठभेड़ में जवानों ने माओवादी संतोष पोडियाम को ढेर कर दिया। डीआरजी व जिला बल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।  Read More: शिकारियों के लगाए…

Read More

पोटा केबिन में हुई आगजनी सिर्फ एक हादसा, या फिर कोई साजिश ! आप इस बारे में क्या सोचते हैं, अपनी राय जरूर दें… दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा जिले के कारली में कन्या आवासीय विद्यालय में हुई आगजनी मामले में नया मोड़ आ गया है। कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी पड़ताल के दौरान पाया है कि पोटा केबिन में आग शार्ट सर्किट की वजह से नहीं लगी। इस बात की तस्दीक सीएसईबी के ईई ने भी की है। उन्होंने आवासीय विद्यालय में शार्ट सर्किट की वजह से आगजनी की संभावना से इंकार किया है। फिलहाल जांच टीम…

Read More

सुकमा में 3 नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग की घटना में थे शामिल के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले की पुलिस को नक्सल आपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। गश्त पर निकली सर्चिंग पार्टी ने चिंतागुफा व भेजी इलाके से 3 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। बताया जाता है कि मंगलवार को कोबरा 202 बटालियन, डीआरजी व एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी चिंतागुफा व भेजी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। Read More: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 3 माओवादियों को…

Read More