Employees Holiday Cancelled, Holiday Cancelled, Employees Holiday Ban : होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां 27 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई है।
वही जो कर्मचारी अवकाश पर चले गए, उन्हें तत्काल बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
छुट्टियों को 27 मार्च तक के लिए रद्द
प्रशासन द्वारा होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों के छुट्टियों को 27 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। 22 से 27 मार्च के बीच कोई भी अवकाश नहीं ले सकेगा।
वही जो पुलिसकर्मी अवकाश पर गए हैं, उन्हें वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि जो पुलिसकर्मी अवकाश पर होने तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए।
आपातकाल की स्थिति में ही पुलिस कर्मियों को अवकाश से स्वीकृत किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी पुलिस कमिश्नर और SP को आदेश भेज दिया गया है।
चालक और परिचालकों को 3000 से 7000 तक प्रोत्साहन भत्ता भी उपलब्ध
बता दे होली पर अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं पूर्व में ब्लैक मार्क और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही परिवहन विभाग में भी कर्मचारी अधिकारी की छुट्टी को निरस्त कर दिया गया है।
10 दिन तक अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा होली को देखते हुए 22 मार्च से 1 अप्रैल तक होली स्पेशल Bus का संचालन किया जाएगा।
वहीं 10 दिन तक अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द रहेगी। हालांकि चालक और परिचालकों को 3000 से 7000 तक प्रोत्साहन भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त किया गया
इधर बिहार झारखंड में भी लोकसभा चुनाव और होली की व्यवस्था और विधि बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त किया गया है।
बिहार में होली को देखते हुए 28 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेगी। खास परिस्थिति में ही उन्हें छुट्टी दिए जाएंगे
झारखंड में भी लोकसभा चुनाव और होली को देखते हुए विधि व्यवस्था के लिए सभी की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है।
जरूरत के अनुसार उनके अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थिति में SSP खुद पुलिसकर्मियों के अवकाश स्वीकृत करेंगे। उन्हें पूर्व के किसी अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |