Employees Salary, Salary Hike, Employees Salary Hike, Employees Holiday, Bank Employees Benefit : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा 9 लाख से अधिक कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है।
दरअसल, कर्मचारी और अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। लंबे समय से कर्मचारी फाइव डे वर्किंग रूल सहित वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। इसके साथ ही अब उन्हें सप्ताह में केवल 5 दिन कार्य करना होगा।
प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा
सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग को भी IBA द्वारा स्वीकार किया गया है। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन द्वारा वेतन वृद्धि का भी तोहफा 9 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों को मिला है।
हालांकि, फाइव डे वर्किंग के लिए प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। जिससे 6 महीने के अंदर फैसला लिया जाना है।
वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से बैंक कर्मचारियों के लिए लागू होगी। 1 नवंबर 2022 से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना है।
1 नवंबर 2022 से कर्मचारियों को लाभ
बैंकिंग संगठन की तरफ से लंबे समय से अवकाश-वेतन वृद्धि की मांग चल रही थी। IBA द्वारा इसके लिए वार्ता की जा रही थी लेकिन सहमति बन रही थी।
शिवरात्रि पर बैंक कर्मचारियों अधिकारियों की मांगों को IBA द्वारा स्वीकार किया गया और समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया गया।
इसके साथ ही सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहता था।
कामकाज के समय में भी बदलाव
नई सिफारिश के तहत इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा अब बैंक के कामकाज के समय में भी बदलाव का निर्णय लिया गया है।
बैंकिंग कर्मचारी सुबह शाम 5:00 बजे की जगह अब सुबह 9:50 से 5:30 करने का प्रस्ताव रखा गया 6 महीने के अंदर सरकारी फैसला लेगी।
वेतन में बड़ा इजाफा
इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा होगा। बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन में 17% की वृद्धि की गई है। इसके तहत अब उन्हें 12950 करोड रुपए वेतन के रूप में अतिरिक्त भुगतान करने होंगे।
बेसिक सैलरी डेढ़ गुना तक की गई है। जिसके clerk के वेतन में 7000 से 30000 रुपए तक का इजाफा देखा जा सकता है जबकि अधिकारी वर्ग के वेतन में 13000 से 50000 रुपए तक का इंक्रीमेंट होगा।
बैंक के स्टाफ को मिलेगा इस सुविधा का लाभ
सरकार के इस सुविधा का लाभ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सहित बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंटर ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, फेडरल बैंक, कर्नाटक बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक ,साउथ इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक, आरबीएल, नैनीताल, कोटक महिंद्रा धन लक्ष्मी और आईडीबीआई बैंक के स्टाफ को मिलेगा।
अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा
इसके साथ ही अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई है। स्पेशल चाइल्ड वाले दंपति को 30 दिन के स्पेशल अवकाश का लाभ मिलेगा।
हालांकि, इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। जबकि महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश बिना प्रमाण पत्र के दिया जाएगा।
ऐसे में महिला महीने के किसी एक दिन अवकाश ले सकेंगी। आधे दिन की कैजुअल छुट्टी भी उपलब्ध कराई जाएगी। छुट्टी का नकदीकरण 240 दिन से बढ़कर 255 दिन किया गया है।
वही 58 साल से ऊपर के वरिष्ठ स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर पत्नी के मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश का लाभ दिया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |