IMD Weather Update, Weather Alert IMD Alert, Monsoon 2024, Mausam, IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात के कई शहरों में लोगों के घरों के अंदर पानी भर आया है।
इसी बीच 15 जुलाई तक मौसम ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। भारी बारिश के चलते कुछ राज्यों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। काले घने बादल घिरे रहेंगे।
मानसून की रेखा
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून का गहरा असर देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए बलिया पूर्णिया लखनऊ रोहतक फिरोजपुर तक एक मानसून की रेखा गुजर रही है।
7 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी
जिसके कारण इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल सहित हरियाणा चंडीगढ़ पूर्वी राजस्थान जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में आगामी 7 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जारी किए गए अपडेट में बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में अच्छी रफ्तार पकड़ रही है। इस बारिश के साथ ही अनुकूल परिस्थितियाँ व्यापक हो रही हैं।
पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश की संभावना
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में, आगामी 5 दिनों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यहां तक कि 4 से 8 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत में भी एक चक्रवाती परिसंचरण द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
इसके अंतर्गत, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा में 4 से 6 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में दक्षिण भारत में बारिश
उत्तरी गुजरात और इसके आसपास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, गुजरात राज्य में भी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश
मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी अगले 5 दिनों में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।