Monsoon Update, Mausam Alert, IMD Weather Update, Rain Alert : गर्मी की चपेट में चल रहे कई राज्यों के लिए राहत भरी खबर है। कई राज्यों में कल रात से मौसम सुहाना बना हुआ है। वही तापमान में गिरावट के साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग द्वारा कई शहरों में मानसून के आगमन की तारीख की घोषणा की गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में एक साथ दस्तक से मौसम सुहावना बन गया है।
चार-पांच दिनों तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में लोगों को राहत मिली है।
देर रात आंधी के साथ बारिश
बिहार के मिथिला रीजन में गुरुवार को देर रात आंधी के साथ बारिश देखी गई है। वही झारखंड के भी संथाल परगना इलाके में हुई तेज बारिश से मौसम सुहावन बना हुआ है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में बीते दिनों की बारिश से तापमान में कमी देखी गई है।
यूपी के शहरों में भी हल्की बारिश
वही यूपी के शहरों में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। देश में मानसून के दस्तक हो गई है। केरल में मानसून की दास्तान के साथ ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के पहुंचने के सामान्य स्थिति 1 जून है लेकिन 30 तारीख को ही मानसून में दस्तक दे दी है।
आपके शहर में मानसून की एंट्री
इसके साथ ही केरल में 30 मई को मानसून की एंट्री के साथ ही चेन्नई में 4 जून, मुंबई में 11 जून, रायपुर में 16 जून, जमशेदपुर में 14 जून, आईजल में 5 जून, वाराणसी में 20 जून, गया में 16 जून, अजमेर में जुलाई, लखनऊ में 23 जून, आजमगढ़ में 20 जून, छपरा में 18 जून, आगरा में 30 जून, भिवानी में 3 जून, चंडीगढ़ में 26 जून और लद्दाख में 23 जून तक मानसून के आगमन की स्थिति बताई जा रही है।
मानसून की रफ़्तार
केरल के मानसून के प्रवेश के साथ नागालैंड मणिपुर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून को कवर कर दिया गया है।त्रिपुरा की ज्यादातर हिस्से में मानसून पहुंच गया है। वहीं अगले 24 घंटे में कर्नाटक तमिलनाडु में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम राज्य तक दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब और मध्य भारत में भी इसका असर दिखेगा। 24 घंटे में मानसून के कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्से को कवर करने की संभावना जताई जा रही है
जल्दी इसके अन्य हिस्से में मानसून छा जाएगा। इसके साथ ही भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि केरल में मानसून को कभी जल्दी कभी देर आना सामान्य बात है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक केरल में मानसून की जल्दी या देरी से पहुंचने पर कुल बारिश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 106% बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।