IMD Weather Update, Weather Today, Weather Alert, Mausam Alert, Aaj ka Mausam, IMD Alert : देश के राज्यों में मौसम बदल गया है। बर्फीली हवाएं चल रही है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश बिहार में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
तेज हवा के करण राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
3 दिन तक कई राज्यों में बारिश और शीतलहर का Alert है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Update : कई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
पर्वतीय राज्यों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम बदलने वाला है।
लिक हुआ OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन का प्रोसेसर और स्टोरेज, जल्द हो सकता है लॉन्च!
कई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। बर्फबारी तेज होने के साथ ही निचले इलाकों में बारिश की गतिविधि भी बढ़ेगी।
जिसके कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का प्रकोप एक बार फिर से देखा जा सकता है। झारखंड में मौसम बदल चुका है।
रांची सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं कल से एक बार फिर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
Weather update : भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
दिल्ली एनसीआर में उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है। शीतलहर चल रही है।
13 से 15 फरवरी के बीच उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है
12 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक छत्तीसगढ़ उड़ीसा पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया।
आगामी 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला रहेगा। एमपी उड़ीसा और विदर्भ में ओलावृष्टि के साथ ही मराठवाड़ा, तेलंगाना और झारखंड के कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
Weather Update : 18 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तर पश्चिमी इलाकों में तापमान में 2 से 4% की गिरावट भी रिकॉर्ड की जाएगी। हिमाचल पंजाब उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में शीतलहर चल सकती है।
न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी काम रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम प्रणाली की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय राज्यों में सक्रिय होगा। जिसके कारण 17 और 18 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Weather Update : कुछ इलाकों में हल्की बारिश
अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिमी हिस्से में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी जबकि पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
हालांकि दक्षिण भारत में मौसम में कुछ ज्यादा परिवर्तन के आसार नहीं जताए गए हैं। तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जाएगा।
मुंबई, गोवा, महाराष्ट्र सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में मौसम अनुकूल रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |