IMD Weather Update, Mausam Update, Weather Today, Mausam, Weather Forecast : अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है। हालांकि कई क्षेत्रों में जहां बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है।
हीट वेव का Alert जारी किया गया है। इधर, उड़ीसा में चल रही भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है जबकि राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।
मौसम में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। सोमवार को बिहार के 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया।
इन राज्यों में बदला मौसम
राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। दरअसल दिल्ली, एनसीआर के इलाकों में 18 अप्रैल से मौसम खराब होने वाला है।
क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज आंधी चलेगी। वही हल्की बारिश देखी जा सकती है। 18 और 19 अप्रैल को तेज आंधी चलने का Alert जारी किया गया है।
19 अप्रैल को भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र पर मौजूद है। जिसके कारण 18 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
ऐसे में 18 से 21 अप्रैल के दौरान राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगी।
हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई सामान्य अंतर नहीं होगा। इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी देखी जाएगी।
गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी
जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दो दिन तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी
मौसम विभाग के अनुसार गुरु और शुक्रवार को राजधानी दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं पंजाब हरियाणा राजस्थान में भी मौसम बदल सकता है।
तेज हवा की गति रहने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है।
बिहार में लू की चेतावनी
पश्चिम बंगाल केरल तमिलनाडु और गुजरात में भी गर्म हवा के साथ गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दिनभर तेज धूप निकल रही है, जिसके कारण मौसम में गर्माहट है।
बिहार में लू की चेतावनी है जबकि झारखंड पश्चिम बंगाल में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसपास है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक। दिल्ली के कई क्षेत्र में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हवा चलने का भी अनुमान जारी किया गया है।
बंगाल में हीट वेव की चेतावनी जारी
आईएमडी के मुताबिक, कई स्थानों पर तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच सकता है। बंगाल में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
सामान्य से 4 डिग्री अधिक तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। वही तिरुअनंतपुरम, कोल्लमपलक्कड़ और कन्नूर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और आगरा में विभीषण गर्मी देखी जा रही है तापमान 40 डिग्री के पार है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |