IMD Weather Update, Weather Today, Mausam, Weather Alert : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 18 मई से पूर्व और मध्य भारत में गर्मी की शुरुआत होगी। जिसके साथ ही कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। हालांकि मानसून पर अच्छी अपडेट सामने आई है।
भीषण गर्मी की शुरुआत
आईएमडी के मुताबिक 17 से 20 में के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य भारत और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।
राजधानी दिल्ली में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
गर्मी का येलो अलर्ट जारी
वहीं पूर्वी राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार झारखंड गुजरात पश्चिम बंगाल उड़ीसा में भी गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले थे।
अप्रैल में पूर्व पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी जारी की गई है।
इसके साथ ही समय से पहले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। हरियाणा पंजाब में भीषण गर्मी का अलर्ट किया गया है।
पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ मजबूत नहीं होने की वजह से कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वही चंडीगढ़ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जम्मू में इस मौसम में सबसे अधिक तापमान रहने का रिकॉर्ड जारी किया गया।
जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस श्रेणी का पूर्वानुमान है। Heatwave की स्थिति निर्मित हो सकती है।
दिल्ली में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। बिहार झारखंड में आज 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का Alert है।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बेंगलुरु आदि राज्यों में फिलहाल बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |