नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आकर महिला घायल, आँख में लगी गंभीर चोट
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, उसूर थाना क्षेत्र के भूसापुर से गलगम ग्राम के बीच IED ब्लास्ट हुआ जिसकी जद में एक ग्रामीण महिला आ गई।
आईईडी विस्फोट की इस घटना में घायल महिला नेल्ला कांकेर गांव की निवासी बताई जा रही है।
घटना के बाद महिला को गलगम स्थित CRPF कैंप में लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मामले की जानकारी बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने दी है।
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के चपेट में आने से महिला की बाईं आंख पर गंभीर चोट लगी है। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। हालांकि, जख़्मी महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।