कांग्रेस के 4 पार्षद निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हुई कार्रवाई… 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया
कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पार्षदों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इन पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
बता दें कि नगर पंचायत केशकाल में विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए गए पार्षदों पर आरोप है कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया।
Read More :-
IAS Interview questions: ऐसी कौन सी चीज है, जिसे भूख लगे तो खा लेना, प्यास लगे तो पी लेना और ठंड लगे तो जला लेना? दम है उत्तर दो !https://t.co/Nj9xqyrj6q
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 6, 2023
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 4 पार्षदों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष ने चार पार्षदों को निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
इन पार्षदों को किया गया निष्कासित
– पंकज नाग, पार्षद वार्ड क्रमांक 01
– देवश्री वेदव्यास, पार्षद वार्ड क्रमांक 04
– साबनम बानो, पार्षद वार्ड क्रमांक 11
– सगीर खान, पार्षद वार्ड क्रमांक 06
Read More :-
बाथरूम में Amrapali को नहाते देख Nirahua हुए बेकाबू, पीछे से बाहों में लेकर किया रोमांस, Video देख छूट जाएगा पसीनाhttps://t.co/IhPrPdryVF
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 30, 2023