7th pay commission: होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का त्यौहार है। लेकिन इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होली और भी खास होने वाली है।
दरअसल, इस होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को खुशियों की सौगात मिलने वाली है। वैसे तो देशभर में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए असली होली 30 मार्च को होगी।
इस दिन उन्हें बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, जिसमें महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि, एरियर का भुगतान, और हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) में वृद्धि जैसी खुशखबरी शामिल हैं।
बढ़ी हुई सैलरी
इस महीने 30 तारीख तक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आने की उम्मीद है। 31 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मचारियों की सैलरी 30 मार्च को ही आ सकती है। रिजर्व बैंक ने 31 मार्च को भी बैंक खोलने का निर्देश दिया है।
महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि
बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि हुई है। अब डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इस महीने की सैलरी में जनवरी और फरवरी महीने का डीए एरियर भी मिलेगा।
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में वृद्धि
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि होने से हाउस रेंट अलाउंस भी बढ़ गया है।
शहर की श्रेणी के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को 30% तक एचआरए मिलेगा।
मिलेंगे ये लाभ
- मार्च की सैलरी में अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
- 50% डीए के कारण, चाइल्डकेयर अलाउंस, शिक्षा अलाउंस, हॉस्टल सब्सिडी, ट्रांसफर अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, ग्रेच्युटी सीलिंग, और माइलेज अलाउंस में भी वृद्धि होगी।
- ये सभी अलाउंस क्लेम करने पर मिलेंगे।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |