इस सब्जी को तोड़ने-बेचने पर हो सकती है जेल! बाजार में चोरी-छिपे बिकती है सब्जी, बेजोड़ स्वाद के दीवाने हैं लोग
जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में इन दिनों एक सब्जी लोगों को खूब भा रही है। लोग बढ़े चाव से इसे खाते हैं। खास बात यह है कि यह सब्जी सिर्फ मानसून के मौसम में ही मिलती है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि समूचे बस्तर इलाके में बांस की सब्जी को बड़े चाव से खाया जाता है। बांस की नन्ही कोपलों को लोग सब्जी के रूप में शौक से खाते हैं।
स्वाद और सेहत से भरी इस सब्जी को बास्ता कहा जाता है, जो बस्तर के हाट बाजारों में इन दिनों बिकने आ रही है। लोग इसे बड़े शौक से खरीदते हैं। बास्ता की सब्जी और अचार बनाया जाता है।
Read More:
Beautiful IAS Officer: ये हैं देश की 5 सबसे खूबसूरत IAS अफसर, इनके आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं फेलhttps://t.co/lKH2XaOfYw
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 25, 2023
हालांकि, इसे तोड़ने और बेचने पर पाबंदी है। ऐसा करते पाए जाने पर जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। बावजूद इसके बास्ता लोकल बाजार में चोरी छुपे खूब बिक रहा है।
जानिए क्या है बास्ता
बता दें कि बस्तर के जंगलों में बांस बहुतायत से उगते हैं। बारिश के मौसम में बांस का अंकुरण बड़े पैमाने पर होता है। बाँस से अंकुरित होने वाले तना को बास्ता कहते हैं। इसे करील भी कहा जाता है।
हर साल जून से लेकर अगस्त के महीने तक बास्ता या करील बहुतायत से पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं।
Read More:
Optical Illusion: टमाटरों के बीच छिपे “गुलाब जामुन” को ढूंढ कर दिखाओ, 100 में से 99 लोग हो गए फेलhttps://t.co/klhkfi9mgz
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 24, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |