Rajyog 2024, Astrology, Malavya Rajyog, Budhaditya Rajyog, Laxmi Narayan Rajyog : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र आरंभ हो रहा है। नवरात्रि आरंभ होने के साथ ही कलश स्थापना के साथ में भगवती की पूजा शुरू होगी। वहीं इस दिन को बेहद शुभ माना जाएगा।
9 अप्रैल को पांच राजयोग का निर्माण हो रहा है इसके साथ ही कई योग भी बन रहे हैं। जिसका शुभ परिणाम कई राशियों पर देखने को मिलेगा।
नवरात्रि पर पांच राजयोग बन रहे
चैत्र नवरात्र में सर्वार्थ अमृत सिद्धि सहित सिद्ध योग, रवि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग सहित पुष्य नक्षत्र का शुभ और सुंदर योग बन रहा है।
इसके साथ ही इस बार नवरात्रि पर पांच राजयोग बन रहे हैं। जिसका अद्भुत संयोग राशियों को प्रभावित करेगा।
बनेंगे यह राजयोग
चंद्रमा चैत्र नवरात्रि दिन मेष राशि में रहेंगे। जहां पर गुरु पहले से विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।
इसके अलावा शुक्र मीन राशि में बुध के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेंगे। मेष राशि में सूर्य और बुध की युति देखने को मिलेगी। जिससे बुध आदित्य राजयोग का निर्माण होगा।
शुक्र अपनी उच्च राशि में मालव्य राज योग बनेंगे। वहीं 9 अप्रैल को अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी लाभ मिलेगा। ऐसे में यह दिन बेहद खास माना जा रहा है।
इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि वाले को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की वर्षा होगी। इसके साथ ही यात्रा के योग बन रहे हैं। नवीन नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि वाले के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।
इसके साथ ही फायदा मिलेगा। साथ ही वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। कई स्रोतों से धन आगमन होगा। बुद्धि का विकास होगा।
वृषभ राशि के लिए समय लाभकारी साबित होने वाला है। प्रॉफिट होने के साथ ही व्यापार को ऊंचाई पर ले जाएंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मन में सकारात्मक विचार से ऊर्जा का संचार होगा। इसके साथ ही अपने आसपास के वातावरण को भी खुशनुमा रखने में सफल रहेंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।
कुंभ राशि के लिए समय बेहद शुभ हो सकता है। बिजनेस में अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही राजयोग से बुद्धि के दम पर नई नौकरी सहित कई स्रोतों से धन लाभ के आसार बन रहे हैं।
Disclaimer : आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम (Khabar Bastar) इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए विशेषज्ञ और पंडित से सलाह अवश्य ले।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |