डिप्टी डायरेक्टर बर्खास्त, भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार ने की बड़ी कारवाई, देखिए आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी डायरेक्टर एवं सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं को बर्खास्त कर दिया है। उक्ताशय का आदेश मगलवार को जारी किया गया।
पशुधन विकास विभाग की उप सचिव तुलिका प्रजापति ने उक्त आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, डीएस ध्रुव, सहायक संचालक पशु चिकित्साएं सेवाएं गरियाबंद और डॉक्टर पीएल सरल, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कांकेर को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
Read More :-
IAS Interview question: बिल्ली के तीन बच्चे हैं जिनका नाम जनवरी, फरवरी और मार्च है तो बिल्ली का नाम क्या है?https://t.co/z1B7kmZWX0
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 30, 2023
आदेश में कहा गया है कि, डॉक्टर डीएस ध्रुव व डॉक्टर पीएल सरल के ऊपर सन 2012 में कांकेर में पदस्थ रहने के दौरान आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में अपराध क्रमांक 21/2012 धारा 420,419, 467,468,471, 120 बी एवं धारा 120 (बी), 13 (1) सी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया था।
इस मामले में उन्हें अदालत से तीन-तीन वर्ष सश्रम कारावास व 1-1 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया था। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद दोनों को पशुधन विकास विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।
यहां देखिए आदेश…
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा कौन सा फल है जिसे उल्टा करने पर लड़की का नाम आता है… 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/0IT0RjaoJc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |