वेतन वृद्धि : सरकार ने इन जवानों का बढ़ाया मानदेय, 6400 रूपए तक बढ़ी सैलरी, आदेश जारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर सैनिकों के वेतनमान में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में ‘भरोसे का बजट 2023-24’ पेश करते हुए होमगार्ड के जवानों का रैंक अनुसार मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसी पर अमल करते हुए अब आदेश जारी किया गया है।
Read More :-
डाक सेवक भर्ती : पोस्टमैन समेत 342 पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदनhttps://t.co/vbSh19gzBG
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 30, 2023
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
आदेश में कहा गया है कि यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से होमगार्ड को मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।
होम गार्ड के मानदेय वृद्धि पर एक नजर…
– सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200/- प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300/- की वृद्धि के साथ अब 19 हजार 500/- की राशि मिलेगी।
– लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए वेतनमान मिलेगा।
– नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ अब 19 हजार 830 रूपए मिलेंगे।
– हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में 6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए वेतनमान दिया जाएगा।
– कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए वेतनमान मिलेगा।
– कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए वेतनमान दिया जाएगा।
– स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में 6 हजार 390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए मिलेंगे।
– स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में 6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |