अवकाश की घोषणा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए कब मिलेगी छुट्टी
रायपुर @ खबर बस्तर। त्यौहारों के मौसम में सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी का एक और मौका आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को अवकाश की घोषणा की है।
इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसके तहत बुधवार 20 सितंबर 2023 को अवकाश की घोषणा की गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन ने ऐच्छिक अवकाश की सूची के सरल कमांक- 34 में दिनांक 22 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को “नवाखाई” के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था।
अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए “नवाखाई” पर्व हेतु दिनांक 22 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार के स्थान पर 20 सितंबर, 2023 दिन बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है।
यहां देखें आदेश
यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगा।
अवकाश के बारे में जानकारी
- दिनांक: बुधवार, 20 सितंबर 2023
- प्रकार: ऐच्छिक अवकाश
- लागू होने वाली संस्थाएं: सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज
FAQ:
- छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर 2023 को कौन सा अवकाश है?
छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर 2023 को नवाखाई के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश है।
- यह अवकाश किन कार्यालयों और संस्थानों के लिए लागू है?
यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू है।
- यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिए लागू है या नहीं?
नहीं, यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिए लागू नहीं है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |